Loading...

रामगढ पुलिस टीम द्वारा शातिर अभियुक्त मन्जीत को 495 ग्राम चरस व बुलेट मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

Gargachary Times 12 September 2025, 20:20 254 views
Firozabad
रामगढ पुलिस टीम द्वारा शातिर अभियुक्त मन्जीत को 495 ग्राम चरस व बुलेट मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर खत्ता घर के पास ग्राम रैपुरा थाना रामगढ से एक शातिर अभियुक्त मन्जीत पुत्र लायक सिंह निवासी नंगला मिर्जा बडा थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद को 495 ग्राम चरस व बुलेट मोटर साइकिल रजि0नं0 - UP83BM2537 के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रामगढ़ पर मु0अ0सं0 580/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24