शिल्पी केशोरिया को मिला यूपी रत्न सम्मान, महिला सशक्तिकरण और समाजसेवा में योगदान को मिली पहचान
Gargachary Times
2 October 2026, 20:17
3 views
Mathura
मथुरा। महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर काम करने वाली शिल्पी केशोरिया को यूपी रत्न सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। शिल्पी केशोरिया द ब्रज शिल्पी फाउंडेशन की संस्थापक हैं। उनके नेतृत्व में संस्था महिलाओं और बालिकाओं के कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता और सामाजिक सेवा के कई काम कर रही है। संस्था के माध्यम से वे महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और समाज के कमजोर वर्गों तक मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। समारोह में शिल्पी केशोरिया को उनके समर्पण और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेरे लिए सिर्फ व्यक्तिगत सम्मान नहीं है। यह समाज के लिए और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा है। यूपी रत्न अवॉर्ड 2026 सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने वाला सम्मान है। इस मौके पर शिल्पी केशोरिया को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और समाज के प्रति समर्पण की मिसाल है।