Loading...

थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त हरिओम उर्फ गुड्डा बाबू को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 12 September 2025, 20:22 171 views
Firozabad
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त हरिओम उर्फ गुड्डा बाबू को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैंकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त हरिओम उर्फ गुड्डा बाबू पुत्र राजेश वाल्मिकी निवासी मायापुरी टापाकलां थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद को बाईपास रोड एसआर रिसोर्ट के पास थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद से एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना उत्तर पर मु0अ0सं0 535/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
Follow Samachar24