सेवा संकल्प अभियान के तहत पालीवाल हॉल में कार्यक्रम, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया शुभारंभ
Gargachary Times
2 October 2026, 20:24
5 views
Firozabad
फिरोजाबाद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पालीवाल हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के सफर पर आधारित नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2001 से अब तक के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा और समाज सेवा के सफर से जुड़ी अनकही कहानियों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश तक हुए विकास कार्यों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प पर भी प्रकाश डाला।
मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए सभी को ‘नेशन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अंबर नुक्कड़ नाटक, लखनऊ तथा रंग लोक कला, आगरा के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया और सामाजिक संदेश भी दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, भगवानदास संखवार, अमित गुप्ता, राम नरेश कटारा, गोपाल, अनुभव शर्मा, गीता देवी दिवाकर, चंदन साहू, केशव फौजी, दीपक गुप्ता, आनंद अग्रवाल, देवेंद्र भारद्वाज, प्रमोद बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।