Loading...

गांधी जयंती पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गांधी आश्रम में किया महात्मा गांधी को नमन

Gargachary Times 2 October 2026, 20:24 40 views
Firozabad
गांधी जयंती पर डीएम संतोष कुमार शर्मा ने गांधी आश्रम में किया महात्मा गांधी को नमन
फिरोजाबाद। गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम, गांधी भवन पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और स्वच्छता के आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें जीवन में अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित रैली में जिलाधिकारी ने सहभागिता की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने गांधी आश्रम से खादी वस्त्र एवं अन्य स्वदेशी सामग्री भी क्रय की और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी और स्वच्छता के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गांधी जयंती के अवसर पर सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के साथ-साथ खादी, स्वदेशी वस्तुओं और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने का संकल्प लेना चाहिए।
Follow Samachar24