Loading...

तीन दिवसीय प्रथम, द्वितीय सोपान प्रशिक्षण का हुआ समापन

Gargachary Times 12 September 2025, 20:22 191 views
Mathura
तीन दिवसीय प्रथम, द्वितीय सोपान प्रशिक्षण का हुआ समापन
भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित तीन दिवसीयप्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कालेज परखम में 100 बालिकाओं प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ कमल कौशिक जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड मथुरा ने बताया कि बालकों के समग्र विकास हेतु गाइडिंग आवश्यक है आज भारत सरकार एवम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नौकरियों में आरक्षण दिया जा रहा है. प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण हेतु स्काउटिंग गाइडिंग का प्रशिक्षण आवश्यक है. स्काउड कमिश्नर अंजना शर्मा ने बच्चे-बच्चियों को सैल्यूट करने, बायां हाथ मिलाने का तरीका बताया साथ ही नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। वही ड्रिल करके सावधान, विश्राम व कदमताल के बारे जानकारी दी गई। बच्चों को सिखाया गया कि किस तरह कब और कैसे सैल्यूट किया जाता है। बायां हाथ कैसे मिलाया जाता है। साथ ही साथ मिलाते समय किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। गुरूप्यारी सत्संगी ने बताया कि स्कूल बालिकाओं को सरकार की तरफ से विभिन्न क्षेत्र में रोजगार के साथ सरकारी नौकरी भी निकाली जा रही है यह सौभाग्य की बात कि हमारे मथुरा के स्काउर तरुण खंगर को अभी राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिल चुका है .इस मौके पर ,गुरुपयारी सत्संगी राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त का अंग वस्त्र माला, पटका से स्वागत किया गया. प्राचार्य सुषमा अग्रवाल जिला सहायक गाइड कमिश्नर ,कुमारी दीप्ति प्रभारी स्काउट गाइड ,मुरली धर शर्मा प्रशासनिक अधिकारी मथुरा रिफाइनरी मुकेश शर्मा, डॉ सुमति मालोनीया, शिखा, लक्ष्मी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
Follow Samachar24