Loading...

सड़क पर अधेड़ का शब मिलने से मचा हड़कम्प

Gargachary Times 3 October 2026, 19:31 42 views
Jalaun
सड़क पर अधेड़ का शब मिलने से मचा हड़कम्प
कोंच(जालौन)थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला मैं ग्राम के बाहर खेतों के बीच से जाने नाली सड़क पर एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प मच गया बताया जा रहा है कि किसान रात मे बाइक से फसल देखने निकला था औऱ सुबह ग्रामीणों ने उसे मृत देखा। प्राप्त विवरण के अनुसार दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7 बजे ग्राम बरोदा कला प्रधान ने थाना कैलिया को सूचना देते हुए बताया कि ग्राम का निबासी राम प्रकाश अहिरवार पुत्र स्व.भोपे उम्र करीब 60 वर्ष का शव ग्राम के बाहर एक रास्ते मे पड़ा हुआ है सूचना पाते ही कैलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच गए और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोष्ट मार्टम को भिजवा दिया है वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना सड़क दुर्घटना से प्रतीत हो रही है और प्रकाश में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी वहीं इस घटना से ग्राम में मातम सा पसरा हुआ है।
Follow Samachar24