प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में किया गया जन जागरूकता कार्यक्रम, विधिक सेवाओं व राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ ही "गर्ल/ वीमेन एक्सिलिंग इन एसटीईएम फील्ड" विषय पर दी जानकारी
Gargachary Times
12 September 2025, 20:23
175 views
Firozabad
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अतुल चौधरी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह एवं मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा के निर्देशन और जन आधार कल्याण समिति व चर्चित फाउंडेशन के समन्वय से प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में विधिक जागरूकता के साथ ही "गर्ल/ वीमेन एक्सिलिंग इन एसटीईएम फील्ड" विषय पर छात्र/छात्राओं को विज्ञान, शोध, प्रयोगशालाओं के विषय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, जन जागरुकता करते हुए सरकारी योजनाओं व राष्ट्रीय लोक अदालत के पंपलेट वितरण किए गए और स्टीकर भी चिपकाए गए। इस दौरान सभी ने आगामी 13 सितंबर, शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की अपील व पौधरोपण करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अकाउंट असिस्टेंट मोहिनी शर्मा एवं हब स्टाफ से अरुण कुमार ने सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन व वन स्टाफ सेंटर, वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं व टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि एसटीईएम शिक्षा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित क्षेत्र में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान से हैं यह शिक्षा महिलाओं में नवाचार को बढ़ावा देती है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देते हुए यह संदेश देती है कि पुरुष, महिलाएं व बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।
जन आधार कल्याण समिति सचिव एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी प्रवीन कुमार शर्मा ने आगामी 13 सितंबर, शनिवार को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं चर्चित फाउंडेशन कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह सहित प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर की प्रधानाचार्य सीमा रानी निमेष एवं समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।