अधिकारियों ने मौके पर सुनी किसानों की शिकायतें जिलाधिकारी के नाम पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Gargachary Times
4 October 2026, 19:39
60 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर के स्याना में मासिक पंचायत के चलते भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा तहसील स्याना पर पंचायत का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने सिकरत की साथ ही जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला प्रभारी चौधरी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान आदि रहे हजारों की तादात में किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद किया तथा समस्याओं को सुनने पहुंचे एसडीएम लालजी विश्वकर्मा, डीएसपी रामकरण सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ स्याना, एसडीओ स्याना करीब आधार दर्जन अधिकारियों ने सैकड़ो समस्याओं का मौके पर निपटा किया तथा बाकी समस्याओं का जल्द निपटारा कराने का आश्वासन दिया तथा जिलाधिकारी बुलंदशहर के नाम ज्ञापन उपजिला अधिकारी स्याना को सोपा गया
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने बिजली विभाग को धमकाते हुए सुधर जाने का का आखिरी मौका दिया तथा कहां की समय रहते सुधर जाओ वरना सुधारने का कार्य किसान सड़कों पर उतरकर करेंगे
जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य में बिगड़े हुए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्हीं के ऑफिस में सुधारने की चेतावनी दी साथ ही कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जिले की सातों तहसीलों पर बारी-बारी से पंचायत की जाएगी साथ ही बुगरासी बिजली घर को बहुत जल्द भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा
जिला प्रभारी चौधरी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान ने सभी किसानों का धन्यवाद करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने के अपील की साथ ही कहा कि प्रत्येक किसान का कार्य निश्चित रूप से कराया जाएगा
पंचायत में मुख्य रूप से:-जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप गौड़, व्यापार प्रकोष्ठ युवा जिला अध्यक्ष इफ्तिखार चौधरी, हीरालाल शर्मा, लाल सिंह राणा, नरेश शर्मा, कपिल नागर, सावेज खान, परवेज खान, सैजी खान, कैफ, अंकुर त्यागी, अराफात नंबरदार, अरविंद शर्मा, दीपक शर्मा, चमन सिरोही, लाला राघव, मौनी फौजी, सूरज जाटव, बिंदु जाटव, योगेश लोधी, महेश लोधी, राजकुमार राघव, यशपाल चौधरी, मनु चौधरी, कुलदीप चौधरी, जगबीर चौधरी, बाबा बजरंगबली, ठाकुर केपी सिंह, बंटी शर्मा, इरफान अली पहलवान, इमरान पहलवान, सरफराज, गुड्डू मेवाती, रोहतास यादव, रवि शर्मा प्रधान, संजय गुर्जर प्रधान, कमलजीत, मुदस्सिर अंसारी, मुदस्सिर गिरोरा, आकाश राणा, सुरेंद्र राणा, जीतू लोधी, गजेंद्र लोधी, चंद्रहास लोधी, ब्रह्मसिंह चौहान, राकेश करियारी, आशु खान, कविता बहन जलालपुर, दुर्वेश चौहान, मीनू मेवाती, जयंती खाद, किरणपाल मुकटेसरा , सोनू चौधरी, शमीम सैफी,सीटू ,आदी बहुत लोग मौजूद थे