Loading...

बाजरे के खेत में मिला 12 वर्षीय बच्चे का शव, इलाके में मची सनसनी

Gargachary Times 4 October 2026, 19:45 53 views
Firozabad
बाजरे के खेत में मिला 12 वर्षीय बच्चे का शव, इलाके में मची सनसनी
फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव खंगरई में रविवार को बाजरे के खेत में 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा शनिवार शाम से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को तलाश के दौरान ग्रामीणों को बाजरे के खेत में बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सहित थाना नारखी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।
Follow Samachar24