Loading...

शिकोहाबाद में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च, लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत निकाली पदयात्रा

Gargachary Times 4 October 2026, 19:47 69 views
Firozabad
शिकोहाबाद में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च, लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत निकाली पदयात्रा
शिकोहाबाद। कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत शिकोहाबाद में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला गया। मार्च एटा तिराहे से शुरू होकर सदर बाजार, कटरा मीरा और पक्का तालाब होते हुए गांधी जी की प्रतिमा तक पहुंचा। यहां राष्ट्रगान के साथ मार्च का समापन किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में कथित वोटों की चोरी के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के माध्यम से देशभर में करोड़ों मतदाताओं के वोटों के साथ अनियमितता की जा रही है, जिससे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के सहयोग से इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वोटों की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को उनके पदों से नहीं हटाया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसेवक वेद ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी और लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। मार्च में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, सगीर कुरैशी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय यादव, शैलेंद्र शुक्ला, जगदीश वाल्मीकि, जितेंद्र यादव, शांति दास शंखवार, संदीप कुमार ओझा, उमर फारूक, एमडी पिप्पल, जिला सचिव संजय यादव, संजू शंखवार, अशरफ अली, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, जयराम प्रजापति, शाहिद अली, नवाबुद्दीन, कमरुद्दीन, हरेंद्र अवस्थी, अमर सिंह, बाबा तिवारी, सनी वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, जतिन वाल्मीकि, नाजिम अंसारी, आजाद कुरेशी, कैलाश शर्मा और इमरान खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Follow Samachar24