Loading...

फरह में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े

Gargachary Times 5 October 2026, 20:15 46 views
Mathura
फरह में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी-जेवरात ले उड़े
फरह। थाना फरह क्षेत्र के गांव धाना जीवना में चोरों का आतंक देखने को मिला है। अज्ञात चोरों ने गांव के दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरों ने गांव निवासी फूल सिंह और रविन्द्र के घरों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि वारदात के समय परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि चोरों ने पहले परिवार को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और फिर नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर फरह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी गए सामान की कीमत का आकलन किया जा रहा है। थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Follow Samachar24