उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, आगरा से पूर्व विधायक व प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान समेत 8 नाम घोषित
Gargachary Times
5 October 2026, 20:29
41 views
Agra
आगरा:
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची घोषित कर दी है। पार्टी द्वारा जारी इस सूची में उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक दिग्गजों को जगह मिली है, जिसमें आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और वर्तमान में प्रदेश महामंत्री भाजपा राम प्रताप सिंह चौहान का नाम भी शामिल है।
आगरा और एत्मादपुर में जश्न का माहौल विधानसभा समर्थकों ने वाटी मिठाई।
राम प्रताप सिंह चौहान को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके पैतृक जिले आगरा तथा एत्मादपुर क्षेत्र में समर्थकों के बीच भारी उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर इस फैसले का स्वागत किया। समर्थकों का कहना है कि पार्टी ने एक जमीनी स्तर के और सक्रिय कार्यकर्ता को उनके संगठन के प्रति समर्पण का यह बड़ा उपहार दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित किए गए सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया है कि सभी नवनिर्वाचित और भावी सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप देश और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
भाजपा उम्मीदवारों की सूची के मुख्य बिंदु
पार्टी ने आगामी चुनावों और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई है:
राम प्रताप सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक, एत्मादपुर, आगरा) को टिकट मिलने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खासा जोश है।