वार्षिक रामलीला के संबंध में डीएम ने ली बैठक
Gargachary Times
12 September 2025, 20:27
195 views
Mathura
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जी की अध्यक्षता में परंपरागत वार्षिक श्रीराम लीला कार्यक्रम के संबंध में बैठक हुई संपन्न। श्री रामलीला महोत्सव 2025 का अयोजन दिनांक 14-09-2025 से दिनांक 05-10-2025 तक किए जाएंगे। दिनांक 14 सितम्बर 2025 को मुकुट पूजन एवं श्री गणेश जी की सवारी निकाली जाएगी। मुकुट पूजन जन्मभूमि रंगमंच पर प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगा एवं गणेश जी की सवारी जन्मभूमि से मध्यान्ह 4 बजे प्रारम्भ होकर चौक बाजार, असकुण्डा, तिलकद्वार, भरतपुर दरवाजा, दरेसी रोड होती हुई जन्मभूमि पहुँचेगी।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने उक्त महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठक करले। रामलीला मैदानों/ स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों का रूट चेक करे। बाढ़ के दृष्टिगत सभी क्षेत्रों में काफ़ी गंदगी हो गई है, अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कराए। मंदिरों तथा आस पास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण महोत्सव को प्लास्टिक मुक्त महोत्सव मनाए। पलास्टिक का पूर्णतः प्रयोग प्रतिबद्ध करे। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर एवं राम लीला मैदान के आस पास सफाई कराए, स्ट्रीट लाइट सही कराए, सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करें, नालों की सफाई कराए तथा चूना एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराए।
जिलाधिकारी ने मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी लटकी हुई केबल को ऊपर/व्यवस्थित कराए। विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे, सभी ट्रांसफार्मर की मरम्मद कराए, खुले हुए विद्युत बॉक्स बंद कराए, विद्युत तारों को एकत्रित कराए एवं जर्जर खंभों को सही कराए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि महोत्सव क्षेत्र में एम्बुलेंस, मेडिकल टीम, कैंप आदि लगाए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि आयोजन में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करे। नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि यात्रा में आगे-पीछे पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती किए जाए। एसपी यातायात को निर्देश दिए कि यात्राओं से पूर्व ससमय रूट डाइवर्जन करे तथा उक्त का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे। विद्युत सुरक्षा के अधिकारियों को मंचों एवं आयोजन में विद्युत सेफ्टी की चेकिंग करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित खाद्य पदार्थों की चेकिंग करते रहे।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता, मांट रितु सिरोही, गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी, छाता वैभव गुप्ता, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।