Loading...

अरांव पुलिस ने लूटकांड के वांछित आरोपी को तमंचा और लूट की रकम समेत दबोचा

Gargachary Times 5 October 2026, 20:29 59 views
Firozabad
अरांव पुलिस ने लूटकांड के वांछित आरोपी को तमंचा और लूट की रकम समेत दबोचा
थाना अरांव पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लूट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लूट के 4,200 रुपये और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने अरांव बाईपास तिराहा, घिरोर रोड स्थित अंबेडकर पार्क के पास घेराबंदी कर सीमान्त चौहान पुत्र राघवेन्द्र सिंह निवासी मैन रोड, मसैनी चौराहा, थाना कोतवाली, फर्रूखाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना अरांव में दर्ज मुकदमा संख्या 158/26 की धारा 309(4)/317(2) बीएनएस में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लूट के 4,200 रुपये तथा लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर और फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक ओम सिंह, कांस्टेबल असपाक अहमद, आजम और रिजर्व कांस्टेबल आर्तिक त्यागी शामिल रहे।
Follow Samachar24