Loading...

एसएसपी ने थाना उत्तर का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Gargachary Times 5 October 2026, 20:31 50 views
Firozabad
एसएसपी ने थाना उत्तर का किया औचक निरीक्षण, अपराधियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने रविवार को थाना उत्तर का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था, अभिलेखों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने थाना पुलिस को अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।एसएसपी ने थाना परिसर, भोजनालय, पुरुष व महिला हवालात, मालखाना, कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव तथा सीसीटीएनएस और यक्ष एप पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।उपनिरीक्षकों के साथ बैठक में लंबित विवेचनाओं, अपराधियों की निगरानी और अभियोजन की समीक्षा की गई। सक्रिय अपराधियों के खिलाफ धारा 14(1) के तहत कार्रवाई और हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मामलों में गवाहों की शीघ्र गवाही और प्रभावी पैरवी कराने को कहा गया। एसएसपी ने किराएदारों का सत्यापन अभियान तेज करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा एनडीपीएस से जुड़े अपराधियों के खिलाफ फ्रीजिंग व पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
Follow Samachar24