Loading...

जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए गंभीरता से कार्य के निर्देश

Gargachary Times 5 October 2026, 20:34 46 views
Firozabad
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू, डीएम ने दिए गंभीरता से कार्य के निर्देश
भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम बैच के 26 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य है। इसे पूरी गंभीरता, सजगता और जिम्मेदारी से पूरा किया जाए तथा एक भी व्यक्ति गणना से छूटना नहीं चाहिए। प्रशिक्षण में बताया गया कि स्व-गणना 16 से 30 नवंबर 2026, जनसंख्या गणना 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तथा पुनरीक्षण कार्य 5 से 9 जनवरी 2027 तक होगा। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं के साथ भोजन ग्रहण कर गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया। प्रशिक्षण जिला प्रभारी अजीत सिंह, सह जिला प्रभारी सनी कुमार राय तथा मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार, योगेंद्र कुमार और रतन सरोज द्वारा दिया गया। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
Follow Samachar24