Loading...

31 दिन बाद फिर आकाश आनंद बने BSP के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने 3 बार हटाया था पद से

Gargachary Times 5 October 2026, 20:50 84 views
Lucknow
31 दिन बाद फिर आकाश आनंद बने BSP के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने 3 बार हटाया था पद से
बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को 31 दिन बाद पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है। 3 सितंबर को उन्हें पद से हटाया था। तब उन्होंने कहा था- आकाश को अभी और अधिक मैच्योर होने की जरूरत है। मायावती अभी तक 3 बार आकाश को पद से हटा चुकी हैं। तीनों बार उन्हें वापस पद दिया गया है। इस बार आकाश के ससुर के राजनीति संन्यास के ऐलान के बाद उन्हें फिर से जिम्मेदारी दी गई है। मायावती ने आकाश को 10 सितंबर 2026 को पार्टी से निकाल दिया था। तब मायावती ने कहा था- उन्हें अपने ससुर से ज्यादा लगाव है। वह डबल माइंड हो गए हैं। दरअसल, 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने X पर मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और "बुआ मां" बताया था। उन्होंने लिखा था कि बसपा ही उनका परिवार है। वे किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे। उन्होंने अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले का भी समर्थन किया था। माना था कि मिशन और पार्टी से बड़ा कोई रिश्ता नहीं हो सकता। सोमवार को X पर किए अपने पोस्ट में मायावती ने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए मैंने पिछले कुछ दिनों में कई सख्त फैसले लिए हैं। इन फैसलों में मेरे अपने भाई-बहन और उनके परिवार के लोग भी अपवाद नहीं रहे। आकाश आनंद का पार्टी में व्यक्तित्व काफी हद तक ठीक रहा है। हालांकि, पिछले दिनों उनसे जुड़े कुछ ऐसे कारण रहे, जिनकी वजह से पार्टी संगठन में कई जरूरी बदलाव करने पड़े। आखिरकार उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेना पड़ा।
Follow Samachar24