Loading...

कस्वा राया में अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ कार्ड का किया विमोचन

Gargachary Times 13 September 2025, 20:25 500 views
Mathura
कस्वा राया में अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ कार्ड का किया विमोचन
कस्वा राया में श्री अग्रवाल सभा द्वारा संचालित अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। शनिवार को पदाधिकारियों ने कार्ड का विमोचन किया। सभा प्रतुल गंगल ने बताया कि 17 सितंबर से कार्यक्रमो का शुभारंभ होगा जिसमें अग्र महिला सम्मेलन , प्रभात फेरी प्रतियोगिताएं बूगी बूगी डांस , मेहंदी प्रतियोगिताएं सांस्कतिक कार्यक्रम अग्रसेन जयंती अग्रसेन मेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 22 सितंबर को सायं चार बजे सादाबाद मार्ग से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से नगर भृमण करेगी। जिसमे 18 राजकुमार और दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। 24 सितंबर को सायं सात बजे कस्वे के गणेशबाग मैदान में अग्रसेन मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमे संस्कृत कार्यक्रम खान पान के अलावा विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान अध्यक्ष राकेश बंसल मोहन नारायण अग्रवाल पवन अग्रवाल कमल गोयल हरिमोहन अग्रवाल राजेश गोयल हेमेंद्र अग्रवाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Follow Samachar24