Loading...

चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व अवैध सामग्री बरामद

Gargachary Times 7 October 2026, 20:52 42 views
Jalaun
चोरी की योजना बनाते दो अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व अवैध सामग्री बरामद
कैलिया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए पीपरी कलां के आगे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन परिहार पुत्र चतुर्भुज निवासी कुरैचा, थाना मऊरानीपुर, जनपद झांसी तथा अजय राजपूत पुत्र सोबरन सिंह निवासी किंचवारा खुर्द, थाना बबीना, जनपद झांसी के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा सहित अन्य अवैध सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रुपेन्द्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह, मुख्य आरक्षी अजीत सिंह तथा आरक्षी सचिन परमार एवं जावेद अख्तर शामिल रहे।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 100/26, धारा 313 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की है।
Follow Samachar24