Loading...

दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Gargachary Times 7 October 2026, 20:53 47 views
Firozabad
दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना जसराना पुलिस ने महिला संबंधी अपराध के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जसराना-शिकोहाबाद मार्ग स्थित नगला शादी चौराहे से गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभिषेक कुमार उर्फ अभी पुत्र महाकेश निवासी ग्राम मचन, थाना जसराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना जसराना में दर्ज मु.अ.सं. 459/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ धारा 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और रिक्रूट आरक्षी शीतल शर्मा शामिल रहे।
Follow Samachar24