शिकोहाबाद के रोजगार मेले में 412 युवाओं को मिला रोजगार18 नियोजकों ने लिया हिस्सा, 953 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
Gargachary Times
7 October 2026, 20:55
44 views
Firozabad
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, फिरोजाबाद की ओर से विधानसभा क्षेत्र शिकोहाबाद के ए.के. महाविद्यालय में एकदिवसीय निःशुल्क विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया।
रोजगार मेले में कुल 18 नियोजकों ने प्रतिभाग किया, जबकि 953 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चयन प्रक्रिया के बाद 412 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से रोजगार प्राप्त हुआ। रोजगार मिलने पर अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया।
मेले की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई शिकोहाबाद की प्रधानाचार्या नेहा वाजपेयी एवं ए.के. महाविद्यालय शिकोहाबाद के प्राचार्य डॉ. प्रो. दीदार सिंह ने की। उन्होंने प्रतिभागी नियोजकों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान राजकीय आईटीआई की प्रधानाचार्या एवं प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी, फिरोजाबाद ने विभागीय योजनाओं और रोजगार से संबंधित सुविधाओं की जानकारी अभ्यर्थियों को दी। रोजगार मेले में ए.के. महाविद्यालय शिकोहाबाद का समस्त स्टाफ तथा जिला सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।