थाना नगला खंगर पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
13 September 2025, 20:26
108 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान दिनांक 12.09.2025 को अभियुक्त राहुल पुत्र नरेशपाल निवासी ग्राम मुबारकपुर थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद को 01 एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त राहुल उपरोक्त के विरूद्ध थाना नगला खंगर पर मु0अ0सं0 153/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।