खाद केंद्रों का डी एम ने निरीक्षण कर देखी व्यबस्थाएँ
Gargachary Times
8 October 2026, 20:04
4 views
Firozabad
कोंच(जालौन)किसानों की बुबाई के पूर्व ही प्रशासन खाद बितरण व्यबस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए मैदान में उतर आया है जिससे किसी भी अन्नदाता को कृषि कार्य मे आवश्यक खाद के लिए परेशान न होना पड़े इसी को लेकर जिलाधिकारी समीर वर्मा ने दिन गुरुबार को जुझारपुरा सोसायटी सहकारी क्रय विक्रय समिति और बहुउद्देशीय समिति में संचालित खाद केंद्रों के साथ ग्राम अंडा स्थित खाद केंद्र का निरीक्षण किया जहां पर जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद करते हुए उनकी परेशानियों को जाना और खाद बितरण प्रक्रिया पर बातचीत की इसके बाद डी एम ने केंद्रों पर खाद की उपलब्धता बितरण व्यबस्था पर जानकारी लेते हुए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्नदाताओं को समय से खाद उपलब्ध करायी जाए और खाद के लिए उन्हें भटकना न पड़े जिसके लिए पहले से ही केंद्र पर खाद उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और अगर किसी भी केंद्र से लापरवाही की जानकारी या सूचना मुझे मिलती है तो ऐसे कर्मचारियों के बिरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।