Loading...

सांझी महोत्सव में तीसरे दिन भी कलाकारों ने दिखाई अपनी कला

Gargachary Times 8 October 2026, 20:05 2 views
Mathura
सांझी महोत्सव में तीसरे दिन भी कलाकारों ने दिखाई अपनी कला
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पर आयोजित सांझी महोत्सव में तीसरे दिन भी कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। महोत्सव में सांझी कला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु, कला प्रेमी और दर्शक पहुंच रहे हैं। 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले सांझी महोत्सव में कलाकार अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से ब्रज की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत कर रहे हैं। महोत्सव में सांझी कला के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। रसखान समाधि स्थल पर आयोजित यह महोत्सव ब्रज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है। महोत्सव में लगातार तीसरे दिन भी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। दूर-दराज से पहुंच रहे लोग सांझी कला को करीब से देखकर इसकी बारीकियों और परंपरागत स्वरूप से रूबरू हो रहे हैं। महोत्सव के तीसरे दिन कलाकार उमा शर्मा ,प्रिंसी चतुर्वेदी,जया भारती,मौनिका अग्रवाल,प्रांची मिश्रा,साहिस्ता,गोलू,सोना, ने अलग अलग प्रकार की सांझी बनाकर अपनी कला प्रदर्शन किया
Follow Samachar24