मक्खनपुर पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत युवक को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
8 October 2026, 20:07
4 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनि पुत्र चन्द्रकेश निवासी कुम्हेरपुर, थाना एत्मादपुर, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर थाना मक्खनपुर में मुकदमा अपराध संख्या 281/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार और रिजर्व पुलिसकर्मी शान्तनु चौहान शामिल रहे।