Loading...

मेगा कैम्प की तैयारियों को लेकर जिला न्यायाधीश ने दिए दिशा-निर्देश

Gargachary Times 8 October 2026, 20:09 2 views
Firozabad
मेगा कैम्प की तैयारियों को लेकर जिला न्यायाधीश ने दिए दिशा-निर्देश
आगामी 1 नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा कैम्प की तैयारियों को लेकर गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने की। इसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश शिवा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में मेगा कैम्प के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। जनपद न्यायाधीश ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मेगा कैम्प से पहले प्री-कैम्प आयोजित कर पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन किया जाए। साथ ही उनके आवेदन और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पहले ही पूरी करा ली जाए, ताकि मेगा कैम्प के दौरान अधिकाधिक लोगों को मौके पर ही योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने मेगा कैम्प के व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए। इसके लिए बैनर, पोस्टर, पंपलेट, सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों का उपयोग करने को कहा गया। सभी विभागों को अपने-अपने स्टॉल, योजनाओं की जानकारी और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी विभागों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी और अधिकाधिक पात्र लोगों को योजनाओं एवं विधिक सेवाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Follow Samachar24