Loading...

आगरा: गढ़ी बच्ची में स्वर्ण समाज की महापंचायत, 'UGC Rollback' और 'आरक्षण संशोधन' की मांग को लेकर मोहित तोमर आमरण अनशन पर बैठे।

Gargachary Times 8 October 2026, 20:17 4 views
Agra
आगरा: गढ़ी बच्ची में स्वर्ण समाज की महापंचायत, 'UGC Rollback' और 'आरक्षण संशोधन' की मांग को लेकर मोहित तोमर आमरण अनशन पर बैठे।
आगरा: आगरा जनपद की एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गढ़ी बच्ची (खंदौली रोड) में स्वर्ण समाज की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में मुख्य रूप से 'यूजीसी रोलबैक' (UGC Rollback) और आरक्षण व्यवस्था में संशोधन की मांग को जोर-शोर से उठाया गया। कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख मांगों को लेकर ठाकुर मोहित तोमर ने अनिश्चितकालीन आमरण भूख हड़ताल शुरू कर दी है।  प्रमुख मांगें: 1. UGC Rollback: प्रदर्शनकारियों और आंदोलनकारियों ने यूजीसी के नियमों में बदलाव या प्रावधानों को वापस लेने की पुरजोर मांग की।  2. आरक्षण संशोधन: समाज के उत्थान और समानता के आधार पर वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक संशोधन करने की मांग उठाई गई।  सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग और गणमान्य अतिथि: इस महापंचायत और अनशन कार्यक्रम में क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण समाज के लोग और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, जितेंद्र त्यागी, राजपूत सिंगर एम.एस. ठाकुर योगेश ठाकुर दुष्यन्त कुमार, शैलेन्द्र सिंह समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और आंदोलनकारी मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने सरकार से मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का हुंकार भरा। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए एत्मादपुर क्षेत्र में माहौल पूरी तरह से गर्माया हुआ है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Follow Samachar24