थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा अवैध असलहा एवं जिंदा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
13 September 2025, 20:28
195 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर थाना शिकोहाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 591/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गुलफाम पुत्र रफत खान निवासी डेरा बंजारा मुंशी नगला थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी को स्टेशन नहर पुल से भूड़ा नहर पुल की ओर जाने वाली नहर पटरी थाना शिकोहाबाद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 626/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।