Loading...

भाकियू अराजनैतिक ने किया ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव 15 दिन में समाधान का आश्वासन

Gargachary Times 9 October 2026, 20:40 3 views
Bulandshahr
भाकियू अराजनैतिक ने किया ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव 15 दिन में समाधान का आश्वासन
जनपद बुलंदशहर के आज भाकियू अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव किया गया जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप गौड़ ने बताया कि ऊंचागांव, पिलखनी, खंदोई, मड्यानकला, मंडनयनखुर्द आदि गांव बिजली विभाग के आतंक से त्रस्त है जिसमें बिजली विभाग द्वारा भ्रष्टाचार, अनियमितताये, बदतमीजी आदि शामिल थे धरने पर सैकड़ो पुरुष कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रही किसानों के आक्रोश के चलते बिजली घर के सभी स्टाफ भाग खड़े हुए करीब 2 बजे एसडीओ जहांगीराबाद प्रदीप कुमार तथा जेई गणेशन कुमार किसानों के बीच वार्ता को पहुंचे, तो आक्रोशित किसानों ने दोनों को धूप में बिठा लिया तथा मौजूद किसानों ने बहुत खरी खोटी सुनाई, दोनों अधिकारियों ने अपनी लापरवाही मानते हुए बहुत जल्द कार्यों को करने के लिए कहा तथा फोन पर एसडीओ जहांगीराबाद ने जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य की अधिशासी अभियंता जहांगीराबाद से बात करायी और जल्द से जल्द मात्र 15 दिन में सभी कार्य करने को कहा, सभी किसानों ने आपसी वार्ता करके धरना स्थगित किया तथा अधिशासी अभियंता जहागीराबाद के नाम ज्ञापन एसडीओ जहांगीराबाद ,जेई गणेशन कुमार व क्षेत्रीय दरोगा मुकेश कुमार को सोपा गया। जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहा कि अगर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं होता है तो डिवीजन जहांगीराबाद का 20 अक्टूबर को घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं बिजली विभाग की होगी किसानों का शोषण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा। धरने पर मौजूद कार्यकर्ता:-युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक संरक्षक डॉक्टर ओमपाल सिंह, पुष्पा देवी ,प्रेमवती देवी, बसंतो देवी ,रामवती देवी, पृथ्वी सिंह, सोनू सिंह, विक्रम सिंह,अंशु वर्मा ,राहुल मास्टर, महेश शर्मा ,अमित ,गौरव ,रॉबिन, रिंकू ,लखन सिंह, प्रमोद शर्मा ,अतुल कुमार आदि मौजूद रहे
Follow Samachar24