दीनदयाल धाम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 608 विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान का दमखम
Gargachary Times
9 October 2026, 20:42
3 views
Mathura
फरह। (मथुरा) पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के तहत शुक्रवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के विभिन्न स्कूलों के 608 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह, शिक्षक गिर्राज सिंह, डॉ. संध्या श्रीवास्तव, संजीव यादव, अतुल उपाध्याय, पंकज गोयल और अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें बाल वर्ग में 290 और किशोर वर्ग में 318 विद्यार्थी शामिल हुए। सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, हिंदी और विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनका उन्होंने उत्साह के साथ उत्तर दिया।
इस अवसर पर वेद प्रकाश, रविकांत, अमित सिंघल, मुकेश गौड़, शिवकुमार पाठक सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।