Loading...

फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का अभियान, 941 वाहनों के चालान

Gargachary Times 9 October 2026, 20:49 63 views
Firozabad
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस का अभियान, 941 वाहनों के चालान
*फिरोजाबाद।* जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 941 वाहनों के चालान किए। यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलाए जा रहे 164 ऑटो और ई-रिक्शा के चालान किए गए। वहीं, स्पीड मीटर से वाहनों की गति जांचने के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 142 चालकों के खिलाफ ओवरस्पीड में कार्रवाई की गई। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 635 अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक* अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में बताया गया। हेलमेट बैंक के माध्यम से भी लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया। *नियमों का पालन करने की अपील* यातायात पुलिस ने आमजन से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहनों में सवारी बैठाने और अपने वाहन निर्धारित स्थान पर खड़े करने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने का आग्रह किया। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Follow Samachar24