आबकारी विभाग ने जसराना में शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश
Gargachary Times
9 October 2026, 20:50
51 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी फिरोजाबाद के निर्देश पर शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने जसराना क्षेत्र में देशी शराब एवं कंपोजिट शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 जसराना ने स्टाफ के साथ दुकानों और कैंटीन परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने और ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक रखने और सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने को कहा गया।
आबकारी विभाग की टीम ने शत-प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से करने, दुकानों के अभिलेख अद्यतन रखने और ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए।
यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त, आगरा प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई। विभाग की ओर से दुकानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।