Loading...

फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दो की मौत, तीन गंभीर घायल

Gargachary Times 9 October 2026, 20:51 3 views
Firozabad
फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से दो की मौत, तीन गंभीर घायल
*फिरोजाबाद।* जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव चिनारी में शुक्रवार शाम तेज आंधी और ओलावृष्टि के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। आंधी और ओलों से बचने के लिए दीवार के पास तख्त के नीचे बैठे लोगों पर मकान की दीवार और ऊपर लगी सोलर लाइट गिर गई। हादसे में एक नौ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे बचने के लिए गांव चिनारी में कुछ लोग मकान की दीवार के पास रखे तख्त के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज हवा के कारण मकान की दीवार और उस पर लगी सोलर लाइट उनके ऊपर गिर गई। सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक 55 वर्षीय गिरीश कुमार और नौ वर्षीय रितिका की मौत हो चुकी थी। वहीं, हादसे में 40 वर्षीय लोकेन्द्र कुमार, 30 वर्षीय गोलू और 13 वर्षीय राधिका गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। *हादसे से गांव में पसरा मातम* एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है।
Follow Samachar24