Loading...

प्रियंका गांधी की राष्ट्रपति भवन के बाहर पुलिस से बहस, सड़क पर बैठीं, 10 विपक्षी सांसदों ने CEC का इस्तीफा मांगा

Gargachary Times 9 October 2026, 21:00 5 views
Delhi
प्रियंका गांधी की राष्ट्रपति भवन के बाहर पुलिस से बहस, सड़क पर बैठीं, 10 विपक्षी सांसदों ने CEC का इस्तीफा मांगा
INDIA ब्लॉक के 10 सांसदों का डेलीगेशन शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस बीच प्रियंका की सुरक्षाकर्मियों से बहस हुई। वे बाकी सांसदों के साथ विजय चौक पर सड़क पर बैठ गईं। विपक्षी सांसदों ने पार्लियामेंट के सेंट्रल हॉल में करीब 30 मिनट मीटिंग की। ममता बनर्जी पहली बार ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। विपक्षी सांसदों ने पिछले 4 दिनों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरा मार्च निकाला है। इससे पहले 6 अक्टूबर को सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला था। फिर 7 मार्च को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए गए थे। रास्ते में रोक दिया गया। 8 अक्टूबर को कनॉट प्लेस से राजघाट तक मार्च निकाला था। खड़गे ने कहा- हमने वोट चोरी के बारे में राष्ट्रपति जी को बताया है। जहां जहां वोट चोरी हुई है। राष्ट्रपति ने उसके सबूत मांगे हैं, वो हम जुटा रहे हैं। सभी जानकारी हम देंगे। राष्ट्रपति जी ने जनता की आवाज सुनी है। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं।
Follow Samachar24