Loading...

टूण्डला पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट के 15 अभियोगो से सम्बन्धित 106 लीटर अवैध देशी शराब, आर्म्स एक्ट के 36 अभियोग में बरामद अवैध तमंचा व चाकू का नियमानुसार निस्तारण कराया

Gargachary Times 13 September 2025, 20:33 328 views
Firozabad
टूण्डला पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट के 15 अभियोगो से सम्बन्धित 106 लीटर अवैध देशी शराब, आर्म्स एक्ट के 36 अभियोग में बरामद अवैध तमंचा व चाकू का नियमानुसार निस्तारण कराया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे माल निस्तारण के अभियान के अनुपलान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में मा0 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद से आदेश प्राप्त कर थाना टूण्डला पर पंजीकृत अभियोगो से सम्बन्धित माल मुकदमाती के निस्तारण /विनष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आबकारी एक्ट के कुल 15 अभियोगो से सम्बन्धित कुल 106 लीटर अवैध देशी शराब ( कीमत लगभग 44,890 रूपये) व आर्म्स एक्ट के कुल 36 अभियोगो में बरामद 28 अवैध तमंचा व 08 नजायज चाकू का नियमानुसार निस्तारण कराया गया । क्षेत्राधिकारी टूण्डला की उपस्थिति में माल मुकदमाती की वीडियो / फोटोग्राफी कर नियमानुसार विनष्टीकरण / निस्तारण किया गया है ।
Follow Samachar24