Loading...

फिरोजाबाद: रामगढ़ पुलिस ने जुआ अधिनियम के 432 मामलों का किया निस्तारण, 3.06 लाख रुपये सरकारी कोष में जमा होंगे

Gargachary Times 10 October 2026, 20:32 45 views
Firozabad
फिरोजाबाद: रामगढ़ पुलिस ने जुआ अधिनियम के 432 मामलों का किया निस्तारण, 3.06 लाख रुपये सरकारी कोष में जमा होंगे
*फिरोजाबाद।* जिले में लंबित मालों के निस्तारण अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने जुआ अधिनियम से संबंधित 432 मामलों के माल का नियमानुसार निस्तारण एवं विनिष्टीकरण कराया। इन मामलों से संबंधित कुल 3,06,043 रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराने के लिए एकत्रित की गई। वहीं, शेष सामग्री को आग जलाकर नष्ट कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना रामगढ़ में पंजीकृत जुआ अधिनियम के 432 अभियोगों से संबंधित माल के निस्तारण के लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी/एसीजेएम फिरोजाबाद के न्यायालय से 31 अगस्त 2026 को आदेश प्राप्त हुआ था।इसी आदेश के अनुपालन में शनिवार, 10 अक्टूबर को नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय और क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में निस्तारण की कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, अपराध निरीक्षक शमीम अहमद और हेड मोहर्रिर उमेश चंद्र भी मौजूद रहे।पुलिस ने बताया कि जुआ अधिनियम से संबंधित 432 मामलों की धनराशि 3,06,043 रुपये को राजकीय कोष में जमा कराने के लिए एकत्रित किया गया। शेष सामग्री का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में लंबित मालों का निस्तारण करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Follow Samachar24