फिरोजाबाद: रामगढ़ पुलिस ने दो लावारिस वाहनों की कराई नीलामी, 50 हजार रुपये में हुआ निस्तारण
Gargachary Times
10 October 2026, 20:33
43 views
Firozabad
*फिरोजाबाद।* जिले में लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने दो लावारिस वाहनों की नीलामी कराई। नीलामी में दोनों वाहनों के लिए कुल 50 हजार रुपये की बोली लगाई गई। नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर माल निस्तारण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना रामगढ़ में वर्ष 2025 से लावारिस हालत में दाखिल दो वाहनों का एआरटीओ कार्यालय से मूल्यांकन कराया गया था। इनका कुल मूल्यांकन 49,500 रुपये किया गया था।
इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में दोनों वाहनों की नीलामी कराई गई, जिसमें कुल 50,000 रुपये की बोली स्वीकार की गई। नीलामी में एक ऑटो रिक्शा (रजिस्ट्रेशन नंबर UP83BT4446) और एक सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP83Q1033) शामिल थी।
नीलामी की कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, अपराध निरीक्षक शमीम अहमद और हेड मोहर्रिर उमेश चंद्र की देखरेख में संपन्न हुई। पुलिस ने बताया कि लावारिस वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।