जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Gargachary Times
13 September 2025, 20:34
119 views
Firozabad
शनिवार को फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा एसोसिएशन के अध्यक्ष व टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ मयंक भटनागर जी के नेतृत्व में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आगरा फिरोजाबाद एमएलसी विजय शिवहरे जी व विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय जी व वेन्यू डायरेक्टर रूपाली भटनागर जी ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।अतिथियों ने प्रतिभागियों के साथ चैस खेलते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया।कार्यक्रम का संचालन सौरभ लहरी ने किया । एसोसिएशन के पदाधिकारी संकल्प शर्मा,अनिल परिहार,चेतन दीक्षित,मनीष शर्मा,तरुण उपाध्याय व उत्कर्ष पाठक ने अतिथियों का पट्टिका पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। दोनों अतिथियों ने जिला स्तरीय आयोजित चैस टूर्नामेंट की प्रशंसा की व संगठन की पूरी टीम को होने वाले सफल आयोजन को लेकर बधाइयां दी।