राहुल गांधी बोले- वोट चोरी के खिलाफ डरो मत, दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर नजर
Gargachary Times
10 October 2026, 20:43
52 views
Delhi
राहुल गांधी ने चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा- लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं हैं। आइलैंड ग्राउंड्स में 30 मिनट के कार्यक्रम में राहुल ने कहा-
सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है। सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है। तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है। आपका वोट चोरी किया जा रहा है।
राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है।
राहुल ने कहा- पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड है, चाहे वो फाइनेंशियल फोर्सेज के जरिए हों या इंटरनेशनल दबाव में। वे लोग मोदी को कंट्रोल कर रहे हैं। मोदी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। देश का मूड जनता जान गई है, सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र को खत्म करने वालों से डरना नहीं है, दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें इसकी सजा भुगतने से नहीं रोक सकती।
राहुल बोले- मोदी जिज्ञासा की फाउंडेशन को नष्ट कर रहे हैं। वे वोट चोरी इलेक्शन चोरी कर रहे हैं। आपने आज दिल्ली में देखा पूरा शहर बंद कर दिया। पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है। भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं। समस्या यह है कि मोदी को नहीं पता कि उनका खेल खत्म हो गया है। 15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म है। मोदी ने इस देश के साथ जो किया उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। चाहे वो पीएम हों, गृहमंत्री हो। मोगैंबो मोदी भारत के लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।