प्लॉट के रास्ते को लेकर विवाद, जमीन मालिक ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
Gargachary Times
11 October 2026, 20:40
56 views
Mathura
वृंदावन। सुनरख रोड स्थित कृष्णा गैलेक्सी बिल्डिंग के पास प्लॉट तक पहुंचने के रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। प्लॉट मालिक हरिगोपाल गौतम ने रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
हरिगोपाल गौतम के अनुसार, उनके प्लॉट पर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। आरोप है कि जब इस संबंध में कृष्णा गैलेक्सी के मालिक से बातचीत की गई तो उन्होंने कथित तौर पर बिल्डिंग के सामने से रास्ता लेने अथवा संपत्ति बेचने की बात कही।
पीड़ित का कहना है कि मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है और न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हरिगोपाल गौतम ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए रास्ते से जुड़े विवाद का नियमानुसार समाधान कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।