Loading...

राया में तेज रफ्तार का कहर: रेस लगा रही स्कॉर्पियो-स्विफ्ट भिड़ीं, झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की मौत

Gargachary Times 11 October 2026, 20:43 22 views
Mathura
राया में तेज रफ्तार का कहर: रेस लगा रही स्कॉर्पियो-स्विफ्ट भिड़ीं, झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान की मौत
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव सारस के समीप रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। स्कॉर्पियो और स्विफ्ट डिजायर कार के बीच रेस के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। हादसे में स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे स्थित झोपड़ी में जा घुसी, जहां सो रहे करीब 80 वर्षीय पूर्व प्रधान अंगद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी रामबाबू सिंह के मुताबिक, दोनों कारें रेस लगा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी, जबकि स्विफ्ट डिजायर पेड़ को टक्कर मारते हुए झोपड़ी में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर से पेड़ जड़ से उखड़ गया। झोपड़ी में सो रहे पूर्व प्रधान अंगद सिंह कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन गांव सारस के ही हैं। हादसे के बाद दोनों कारों के चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बुजुर्ग पूर्व प्रधान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Follow Samachar24