Loading...

युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ मे पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के लगी गोली

Gargachary Times 11 October 2026, 20:43 46 views
Mathura
युवक को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ मे पकड़ा, मुठभेड़ के दौरान आरोपी के लगी गोली
डी डी शर्मा गोवर्धन - आपसी रंजिश के चलते युवक को गोली मारने वाले फरार अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. पुलिस क्षेत्रधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिँह ने बताया की बिगत कल गाँव महरोली मे आपसी झगड़ा हुआ था झगड़े के दौरान आरोपी क्षेत्रपाल ने प्रमोद नामक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिसमे क्षेत्रपाल घायल हो गया तो आरोपी गोली मार के फरार हो गया। बिगत रात पुलिस द्वारा गांव पलसों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी पलसों पुलिस चौकी की तरफ से एक बाईक सवार आता दिखा जिसे पुलिस ने रोका तो आरोपी क्षेत्रपाल ने पुलिस बल पर फायर झोंक दिया जिसकी जवावी कार्यवाही मे पुलिस ने भी जवावी कार्यवाही की जिस दौरान आरोपी क्षेत्रपाल के पैर मे गोली लगी और वो घायल हो गया। घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिये गोवर्धन स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। घायल आरोपी के पास से एक बाईक सहित देसी तमंचा व जिन्दा व मृत कारतूस बरामद किये है।
Follow Samachar24