सेठ प्रेम सुख दास भगत इंटरकालेज के वार्षिकोत्सव में बिखेरा स्टूडेंट्स ने जलवा
Gargachary Times
13 September 2025, 20:36
79 views
Mathura
फरह। संदेशे आते हैं.....गाना नेपथ्य में था। सामने प्रस्तुति हृदयों को झंकृत कर रही थी।
जी, यह दृश्य था सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का। शनिवार को कॉलेज ग्राउंड रंगबिरंगे फूलों, गुब्बारों से जीवंत हो रहा था। कई सप्ताहों से तैयारियों को अंजाम दिया जा रहा था
अंततः वह घड़ी सामने आनी थी। आ गई। शुरुआत स्वागत गान से हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक गीत संगीत की सरिता प्रवाहित होती रही। दर्शक डुबकी लगाते रहे। राधा कृष्ण का नृत्य हो या देशभक्ति से लबरेज संगीत..हर सेगमेंट ...हर नजारा नजरों को मुग्ध कर डाल रहा था। बाहर से आए अतिथि बच्चों की प्रतिभा को सराहते नहीं थक रहे थे। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों का पुष्पहार और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया।
अध्य्क्ष भरत भगत का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसी तरह
उपाध्यक्ष अनिरुद्ध भगत ,गौतम भगत, राघव भगत ,प्रबंधक मोहन देव शर्मा ,उपप्रबंधक बिष्णु भगत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यकरणी सदस्य सुसील कुमार जालान,बीपी ऑयल मिल के अध्य्क्ष राघव भगत , टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी के ब्लॉक प्रभारी ईश्वर चंद गोयल,स्काउट गाइड के प्रभारी कमल कोशिक , जीजीआईसी परखम की प्रधानाचार्य सुषमा अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य प्रकाशचंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन केके पचौरी, जनपद के अन्य इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य ,सर्वोदय कॉलेज के चौमुंहा के उपप्रधानाचार्य ,रूमा देवी ,सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ मनवीर सिंह, माद्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री पचौरी,
जिला सहकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुलतान सिंह तरकर आदि का इस मौके पर स्वागत किया गया। अंत में प्रधानाचार्या मंजू गौतम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन प्रवक्तागयाप्रसाद मौर्य ने किया।