Loading...

जसराना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 11 October 2026, 20:47 39 views
Firozabad
जसराना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
*फिरोजाबाद।* जसराना थाना पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार, 11 अक्टूबर को थाना क्षेत्र में एटा-शिकोहाबाद रोड पर राधास्वामी आश्रम के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की गई।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ चौब सिंह निवासी खेड़ा मोहल्ला, थाना शिकोहाबाद, फिरोजाबाद के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जसराना थाने में मुकदमा अपराध संख्या 411/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 में मुकदमा दर्ज है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जसराना के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जसराना थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल विक्रांत चौधरी शामिल रहे।
Follow Samachar24