CJP का ऐलान- प्रदर्शन जारी रहेगा, दीपके बोले- जेल से नहीं डरेंगे
Gargachary Times
11 October 2026, 20:55
45 views
Delhi
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। दिल्ली में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात हैं। 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद रविवार सुबह 10 बजे रिहा हुए। इसके बाद पार्टी ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।
इधर, राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी किया। वे हाथ में संविधान की कॉपी लेकर बोले- “सभी दल हमारे साथ आएं और सोमवार को सुप्रीम कोर्ट चलें। ये मोदी,शाह, डोभाल, मोहन भागवत हमारी आवाज नहीं दबा सकते। उनको हटना पड़ेगा।”
अभिजीत दिपके ने कहा, आपने वह हिस्सा क्यों हटा दिया। जिसमें मैं अपने कजिन का नंबर निकालने के लिए अपना फोन मांग रहा था? और वह हिस्सा भी, जिसमें मैं अपने वकीलों से बात करने की अनुमति मांग रहा था।
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाली बस पर चढ़ीं SFI की आईसी घोष। बस के सामने बैठ प्रोटेस्ट करने लगी। असल में SFI ने दिल्ली पुलिस के ऊपर महिला प्रदर्शनकारियों पर से बदसलूकी का आरोप लगाया था।
इसी बात को लेकर SFI ने विरोध करते हुए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 7 के सामने कई महिला प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बस के आगे जमीन पर बैठ गईं।
करीब 10 मिनट की जद्दोजहद के बाद दिल्ली पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने सभी हटाकर बस में डिटेन करके हटा दिया।
दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास अभिजीत दीपके के दादी के निधन की खबर पहुंची। ये दुखद समाचार पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस उनके पास गई और हर प्रकार की मदद के लिए उनसे पूछा गया। फ्लाइट, कॉल या जो भी उन्हें जरूरत हो, संवेदनशील भाव के साथ उनसे पूछा। उनसे लगातार पूछा गया कि उनकी पैरेंट्स से उनकी बात करा दें, जो उन्होंने मना किया। एकदम से मना किया। उन्हें थोड़ा सोचने का टाइम भी दिया गया। फिर दोबारा मदद के लिए पूछा। सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तथ्य को गलत तरीके से बताया गया है।