Loading...

गोवर्धन में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, बरसाना रोड से निकली भव्य शोभायात्रा

Gargachary Times 13 October 2026, 20:28 44 views
Mathura
गोवर्धन में धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती, बरसाना रोड से निकली भव्य शोभायात्रा
डी डी शर्मा गोवर्धन में अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती का शुभारम्भ बरसाना रोड स्थित चंद्रा गार्डन से हुआ, जहाँ से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसने पूरे गोवर्धन कस्बे को अग्रसेनमय बना दिया। तस्वीरें गोवर्धन के बरसाना रोड की हैं, जहाँ आज महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज, गोवर्धन द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ चंद्रा गार्डन से विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। महाराजा अग्रसेन जी की सजीव झांकी, ढोल-नगाड़ों की थाप और "जय अग्रसेन" के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा चंद्रा गार्डन से शुरू होकर बरसाना रोड, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग होते हुए मुख्य बाजार से निकली। इस शोभायात्रा में अग्रवाल समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के सिद्धांतों - एक रुपया, एक ईंट और समाजवाद को याद किया। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने हमें समानता और सहयोग का मार्ग दिखाया था। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। अग्रवाल समाज अध्यक्ष, ने बताया कि आज महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर हमने चंद्रा गार्डन से शोभायात्रा निकाली है...शाम को चंद्रा गार्डन में ही भजन संध्या और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Follow Samachar24