Loading...

अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, प्राधिकरण की टीम ने हटाए निर्माण

Gargachary Times 13 October 2026, 20:33 39 views
Mathura
अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, प्राधिकरण की टीम ने हटाए निर्माण
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर को सेक्टर-05 के अंतर्गत राधारानी ढाबा तथा एमआरएफ टायर शोरूम के बगल में नियर बाद पुल, एनएच-19, मथुरा के पास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण के अनुसार, रामजी लाल मिश्री द्वारा बिना किसी स्वीकृति के लगभग तीन बीघा भूमि पर कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत वाद संख्या 445/2023-24 दर्ज किया गया था। सुनवाई के बाद 27 सितंबर 2024 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया। इसके बाद कॉलोनी में पूर्व में 3 दिसंबर 2024 से 26 मई 2026 के बीच भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी का विस्तार करते हुए आंतरिक विकास कार्य कराए जा रहे थे। मंगलवार को प्राधिकरण के सचिव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्रीवॉल, सड़क और एक निर्मित भवन को ध्वस्त कराया। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध समय-समय पर कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
Follow Samachar24