Loading...

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने दिए सख्त निर्देश

Gargachary Times 13 October 2026, 20:34 50 views
Mathura
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने दिए सख्त निर्देश
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। शिकायतों के निस्तारण से पहले शिकायतकर्ता से फोन पर करें बात, संतुष्टि के बाद ही मानें समस्या का समाधान मथुरा नगर निगम में आईजीआरएस (जनसुनवाई पोर्टल) पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मंगलवार को सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं आनी चाहिए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता पूरी करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत का निस्तारण करने से पहले संबंधित शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता की जाए और समस्या के समाधान की पुष्टि की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने के बाद ही निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाए। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करने और अपनी जिम्मेदारी के प्रति जवाबदेह रहने को कहा, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता जलकल हेमेन्द्र गौतम, सहायक अभियंता निर्माण विजेंद्र सिंह एवं सोमेश, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आर.के. सिंह तथा अवर अभियंता विद्युत/यांत्रिकी शैलेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे रहे।
Follow Samachar24