फरह में जमीन को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप
Gargachary Times
13 October 2026, 20:34
41 views
Mathura
फरह। (मथुरा) नगला मिर्जापुर में जमीन के विवाद में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। किसान राकेश सिंह चौहान ने थाने में तहरीर दी है।
राकेश का आरोप है कि खसरा नंबर 62 में उसकी जमीन है। उसने अपनी जमीन पर तार फेंसिंग और गट्टियां लगा रखी थीं और एक CCTV कैमरा भी लगा रखा था।
आरोप है कि 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:15 बजे गांव के ही स्यामबाबू, राजू, नरेंद्र, सोनू, धनुआ और कान्हा ट्रैक्टर से खेत पर पहुंचे। उन्होंने तार फेंसिंग तोड़ दी और CCTV कैमरा उखाड़ कर ले गए।
राकेश ने आरोप लगाया कि जब उसे सूचना मिली और वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर राजू ने तमंचे से फायर कर दिया और धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित ने फरह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।